जयसिंहनगर: ग्राम मीठी में नाजायज संबंधों के चलते दो सगे भाइयों ने अधेड़ की हत्या की, पुलिस जांच कर रही है
जिले में सीधी थाना क्षेत्र के ग्राम मीठी में 45 वर्षीय अधेड़ चोखे लाल की बेरहमी से हत्या कर देने का मामला सोमवार की दोपहर 1 बजे प्रकाश में आया है।शंका के आधार पर अधेड़ के सर पर रॉड से हमला कर हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया था। मामले की जानकारी लगने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई कर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।