जयसिंहनगर: सेमरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस ने मृतक की पहचान कर मर्ग कायम किया
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरा के पास में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत हो जाने का मामला एक दिन पूर्व प्रकाश में आया था। पुलिस ने शनिवार की दोपहर 1 बजे लगभग मृतक की शिनाख्त करते हुए पीएम पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि एक दिन पूर्व सेमरा के पास में बाइक सवार युवक की एक्सीडेंट में मौत हो गई थी।