आनंदपुरी: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पडोला में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पडोला में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई की ओर से निदेशालय जयपुर के निर्देशानुसार नशा मुक्ति अभियान आयोजित किया गया। अभियान के तहत NSS स्वयंसेवकों व विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।