राजपुर: धनसोई में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन, अगले बरस फिर आने की कामना के साथ
Rajpur, Buxar | Oct 21, 2026 धनसोई बाजार में बुधवार को अगले बरस फिर आने की कामना के साथ मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ निकले विसर्जन जुलूस में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर मां को विदाई दी। वहीं, युवाओं ने डीजे की धुन पर नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया।