राजपुर: किसानों को मिली बड़ी सौगात, परसा गुड्डी में खोला जाएगा नया धान खरीदी केंद्र
राजपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत परसा गुड्डी के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। इस साल किसानों को धान बेचने के लिए दूर-दराज के केंद्रों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। विधायक के प्रयासों से परसा गुड्डी में नए धान उपार्जन केंद्र खोलने की स्वीकृति मिल गई है, जिसके बाद प्रशासनिक स्तर पर केंद्र शुरू करने की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। दरअसल, अब तक परसा गुड्डी