हरदोई में हादसे के बाद बस यात्रियों को बीच रास्ते उतारा, किराया वापसी या गंतव्य तक पहुंचाने की मांग
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र में डबल डेकर बस और बाइक की टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हादसे के बाद पुलिस ने बस यात्रियों को पाली बस स्टैंड पर उतरवा दिया, जबकि बस को थाने में खड़ा करा लिया गया। इसके बाद यात्रियों ने पाली थाने पहुंचकर किराया वापस करने या उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था करने की मांग की।
यात्रियों के मुताबिक, बस में महिलाएं और बच्चे भी सवार थे। अचानक यात्रा रुक जाने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने आरोप लगाया कि वे अपनी समस्या लेकर पाली थाने पहुंचे, लेकिन उनकी मांग पर सुनवाई नहीं की गई।
यात्रियों की मांग है कि या तो उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक वाहन की व्यवस्था की जाए या फिर उनका किराया वापस कराया जाए, ताकि वे आगे की यात्रा कर सकें।
बस और बाइक की टक्कर के बाद हुई इस कार्रवाई से यात्रियों के सामने यात्रा पूरी करने का संकट खड़ा हो गया है। अब देखना होगा कि संबंधित अधिकारी यात्रियों की परेशानी को दूर करने के लिए क्या कदम उठाते हैं।
Bilgram, Hardoi | Oct 20, 2026