हरपालपुर में सपा ने भरी हुंकार, स्नातक एमएलसी चुनाव में कांति सिंह को जिताने के लिए जुटे कार्यकर्ता
हरदोई (हरपालपुर)। स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। रविवार को पूर्व जिलाध्यक्ष पम्मू यादव के नेतृत्व में हरपालपुर स्थित कटियारी डिग्री कॉलेज में सभा का आयोजन किया गया। इसमें सपा प्रत्याशी कांति सिंह को जिताने का संकल्प लिया गया।
सभा को संबोधित करते हुए सपा प्रत्याशी कांति सिंह ने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर समर्थन देने की अपील की। पूर्व एमएलसी एवं चुनाव प्रभारी राजपाल कश्यप ने कार्यकर्ताओं से चुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने भाजपा पर वोट चोरी की कोशिश करने का आरोप भी लगाया।
वहीं, पूर्व जिलाध्यक्ष पम्मू यादव ने कार्यकर्ताओं से मतदाताओं के बीच पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन जुटाने और प्रत्येक वोट सुनिश्चित कराने की अपील की। सभा में समाजवादी पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट: देवेंद्र सिंह
#समाजवादीपार्टी #स्नातकएमएलसीचुनाव #कांतिसिंह #पम्मूयादव #राजपालकश्यप #हरदोईन्यूज #सवायजपुर #हरपालपुर #यूपीपॉलिटिक्स #उत्तरप्रदेश
Bilgram, Hardoi | Oct 18, 2026