मूर्ति विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम और सीओ ने घाटों व विसर्जन मार्गों का किया निरीक्षण
हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी नन्हे राम और क्षेत्राधिकारी रामसूरत सोनकर ने मूर्ति विसर्जन घाटों और विसर्जन मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पारंपरिक तरीके से मूर्ति विसर्जन संपन्न कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने थाना प्रभारी पुष्पराज कुशवाह को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने और कार्यक्रम के दौरान सतर्कता बरतने पर जोर दिया।
प्रशासन का उद्देश्य मूर्ति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही आयोजन को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है। अधिकारियों ने संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी रखने के निर्देश दिए।
Bilgram, Hardoi | Oct 20, 2026