कुंडा: बाबा अवधेश्वरनाथ धाम शाहपुर बेंती में गंगा का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने दी चेतावनी
कुंडा के पौराणिक स्थल बाबा अवधेश्वरनाथ धाम शाहपुर बेंती में गंगा मैया का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। मेला प्रबंधक कोषाध्यक्ष जुगनू ने बुधवार सुबह 10 बजे बताया की वाटर लेवल आठ मीटर से अधिक पहुंच गया है। इसे देखते हुए प्रशासन और प्रबंध समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सुरक्षा की दृष्टि से गहरे पानी में स्नान करने से बचें।