अकलतरा: भाजपा ने इंजी. रवि पाण्डेय को अकलतरा जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव के लिए बनाया पर्यवेक्षक
अकलतरा जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर पर्यवेक्षक एवं सह पर्यवेक्षकों की सूची भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष द्वारा जारी की गई है। जारी सूची के अनुसार अकलतरा जनपद पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए इंजी. रवि पाण्डेय को पर्यवेक्षक बनाया गया है। वहीं उनके सहयोग के लिए सह पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी रोशन सिंह को सौंपी गई है।