अकलतरा: अकलतरा में जर्जर ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ होने से नगरवासियों ने ली राहत की सांस
पिछले तीन वर्षों से फोरलेन चौक तरौद से दीपका तक 59.2 किलोमीटर लंबा इंडस्ट्रयल कॉरिडोर का निर्माण 146 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत रेलवे ओवर ब्रिज मे डामरीकरण का कार्य भी किया जाना था, लेकिन ठेकेदार की लेट लतीफी के चलते रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर डामरीकरण का कार्य अभी तक नहीं किया गया था।