अकलतरा: अकलतरा क्षेत्र के कृषक पंजीयन शिविर और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
कलेक्टर आकाश छिकारा ने अकलतरा क्षेत्र के तिलई, गढोला और नवागढ़ क्षेत्र के पेंड्री में आयोजित कृषक पंजीयन शिविर का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान मौके पर ही किसानों का पंजीयन कराया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम एवं संबंधित अधिकारियों को किसान पंजीयन की लगातर मॉनिटरिंग करने एवं प्रगति लाने के निर्देश दिये।