अकलतरा: परसाहीखार में 45 वर्षीय व्यक्ति ने पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या की, कारण अज्ञात, पुलिस जांच में जुटी
दरअसल, अकलतरा के 45 वर्षीय भीम, गुरुवार की शाम को घर में घूमने जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद रात को घर वापस नहीं आया था। दूसरे दिन भीम की पेड़ पर लटकी लाश मिली है. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। 45 वर्षीय भीम ने किस वजह से आत्महत्या की है, इसका अभी पता नहीं चल सका है।