अकलतरा: गर्मी आने से पहले बनाहिल गांव के बोरवेल और हैंडपंप सूखे, ग्रामीण गंदे तालाब का पानी पीने को हैं मजबूर
बनाहिल गांव की जनसंख्या ढाई हजार है और शासकीय-प्राइवेट मिलाकर 30 से 35 बोरवेल-हैंडपंप खोदे गए हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि सब सूखे पड़े हैं। इस तरह ग्रामीणों के पास जीवनयापन के लिए तालाब ही एकमात्र जरिया है, लेकिन तालाब में गंदगी फैली हुई है और पानी पीने योग्य नहीं है। बावजूद, ग्रामीण तालाब के पानी से जीवनयापन करने मजबूर हैं।