गुमला: गुमला में आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पिता हांदु भगत ने केंद्रीय जांच की मांग की
Gumla, Gumla | Nov 7, 2026 आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत से गुमला सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। शुक्रवार की देर रात उनका पार्थिव शरीर गुमला के डीएसपी रोड स्थित बड़ाइक मोहल्ला आवास पहुंचा। इसकी सूचना मिलते ही शुभचिंतकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। शनिवार की अहले सुबह 5 बजे से ही नम आंखों से लोग उनके अंतिम दर्शन कर रहे हैं