कोटा के सुकेत में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रचार के दौरान आपने सामने हुए कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता
भाजपा समर्थकों का सुकेत में चल रही भाजपा की सभा में पूर्व विधायक प्रह्लाद गुंजल पर हंगामे की कोशिश का आरोप, गुंजल समर्थकों के साथ पहुंचे। भाजपा के मुताबिक, सभा स्थल पर नारेबाजी के बाद दोबारा सभा में पहुंचने का प्रयास किया गया। कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ने पर मामला शांत हुआ। मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि रामगंजमंडी की जनता दलबदलुओं को अच्छी तरह पहचानती है और सुकेत में भाजपा का बोर्ड बनना तय है। वहीं भाजपा नगर पालिका प्रभारी प्रहलाद पंवार ने कांग्रेस पर बाहरी लोगों को लाकर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया
Sangod, Kota | Sep 7, 2026