कोटा ग्रामीण में नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर जिला कोटा ग्रामीण पुलिस का फ्लैग मार्च
थाना इटावा एवं सुल्तानपुर क्षेत्र में वृत्ताधिकारी वृत्त इटावा व थाना अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल ने किया पैदल मार्च
जिला कोटा ग्रामीण में आगामी नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जिला कोटा ग्रामीण श्री सुजीत शंकर के निर्देशन में पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में थाना इटावा एवं थाना सुल्तानपुर क्षेत्र में संबंधित वृत्ताधिकारी एवं थाना अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस जाप्ते के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च कर आमजन को शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण का संदेश दिया।
पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि नगर निकाय चुनाव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देकर उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।
जिला कोटा ग्रामीण पुलिस द्वारा चुनाव के दौरान असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिला कोटा ग्रामीण पुलिस — सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण चुनाव हमारी प्राथमिकता।
Sangod, Kota | Sep 7, 2026