Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
क्राइम
Biharfloods
Uttarpradesh
hemant.suman
1
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बयान पर पूर्व विधायक प्रह्लाद गुंजल का पलटवार जय श्री राम हो गया काम और लोगो को बेवकूफ बनाएंगे
Sangod, Kota
| Sep 7, 2026
MORE NEWS
कोटा में स्थित सीवी गार्डन में पैंथर नजर आने से मचा हड़कंप वन विभाग की टीम ने मॉर्निंग वॉक पर आने वाले लोगों को निकाला बाहर सीवी गार्डन के सभी गेट बंद कर दिए है। सुबह सुबह लोगों को तेंदुआ जैसा कोई जीव पेड़ पर बैठा हुआ दिखाई दिया।
Sangod, Kota | Sep 8, 2026
शिक्षा मंत्री दिलावर बोले, भाजपा का बोर्ड बनते देख बौखलाए गुंजल, सुकेत में सभा में हंगामा करने का किया प्रयास दलबदलुओं को अच्छी तरह पहचानती है रामगंजमंडी की जनता-मंत्री मदन दिलावर *सुकेत की जनता को डराने के लिए दादाओं को बुला रही कांग्रेस-प्रभारी प्रहलाद पंवार* कोटा । शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर द्वारा प्रचार की कमान संभालने और रामगंज मंडी नगर पालिका और सुकेत नगर पालिका क्षेत्र में घर-घर जनसंपर्क करने से भाजपा के पक्ष में बनी लहर से कांग्रेस के नेता प्रहलाद गुंजल बौखला गए। आज यहां सुकेत नगर पालिका के वार्ड नंबर 19 में श्रीमती हंसा गुप्ता के समर्थन में जनसंपर्क करने के दौरान प्रहलाद गुंजन ने भाजपा कार्यकर्ताओं की सभा में घुसने और हंगामा करने का प्रयास किया हालांकि भाजपा समर्थकों की संख्या अधिक होने से गुंजल चुपचाप वापस लौट गए । हुआ यूं कि मंत्री मदन दिलावर आज सुबह से सुकेत नगर पालिका क्षेत्र के वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क कर रहे थे। चुनाव प्रचार समाप्त होने से पूर्व वार्ड नंबर 21 में श्रीमती हंसा गुप्ता के पक्ष में चुनावी सभा करने के दौरान प्रहलाद गुंजल अपने समर्थकों के साथ अचानक वहां पहुंचे और सभा स्थल के करीब पहुंच कर नारेबाजी करते हुए निकले । सभा में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी जवाबी नारेबाजी की। परंतु गुंजल के चले जाने से मामला शांत हो गया और भाजपा की सभा शुरू हुई। लगभग 5 मिनट बाद गुंजल अपने समर्थकों के साथ वापस सभा की और लौट आए और सभा के बीच में घुसने की कोशिश की। उनकी इस हरकत से भाजपा कार्यकर्ता उतेजित हो गए और जबरजस्त नारेबाजी करने लगे। सभा में भाजपा समर्थकों की संख्या अधिक होने और अपने कांग्रेस समर्थकों को कमजोर पड़ता देख गुंजल थोड़ी देर के टकराव के बाद वहां से निकल गए। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने समझा बुझाकर कार्यकर्ताओं को शांत किया और सभा पुनः शुरू हुई। मंत्री दिलावर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए फिर दोहराया कि अभी यह नारेबाजी करते आए थे। जैसे तो लड़ना चाहते हो पर चले गए। रामगंजमंडी की जनता ऐसे दलबदलुओं को अच्छी तरह पहचानती है। इसलिए इनको भाव नहीं देती। सुकेत में भाजपा का बोर्ड बन रहा है कोई ताकत बीजेपी का चेयरमैन बनने से नहीं रोक सकती। श्री दिलावर से पूर्व नगर पालिका प्रभारी प्रहलाद पंवार ने संबोधित करते हुए गुंजल पर करारा प्रहार किया। पंवार ने कहा कि सुकेत में जमीनों पर कब्जा करने वाले, गुंडागर्दी करने वाले और गरीबों पर दबंगई करने वालों की क्या कमी थी जो कांग्रेस के लोग कोटा से भी दादा को बुला रहे हैं। श्री पवार ने सीधा आरोप लगाया के रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र के बोरावास से लेकर राणपुर कोटा तक गुंजल खुद ने और उनके परिवार जनों ने जमीनों पर कब्जा कर 10 -10 फीट जमीन की 10 - 10 बार कीमत वसूली है। पंवार ने कहा कि गलती से भी कांग्रेस को वोट दे दिया दिया तो सुकेत की जनता का ये कांग्रेस वाले क्या हाल कर देंगे ये सोच लो। इसका नमूना आप लोगो ने अभी देखा है। पंवार एक एक वोट चुन चुन कर भाजपा को देने की अपील की । गौरतलब है कि कल रविवार को रामगंजमंडी नगर में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने पूरे दिन सुबह से लेकर देर रात तक प्रत्येक वार्ड में भाजपा प्रत्याशी के साथ घर घर जाकर तूफानी जनसंपर्क किया और भाजपा को जितने की अपील की। मंत्री श्री दिलावर के घर घर जनसंपर्क से नगर में भाजपा के पक्ष में जबरजस्त माहौल बना । वही दिलावर ने वार्ड नंबर 39 में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती दीपिका मालवीय के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि दल बदलू और बिकाऊ पर भरोसा मत करना। बहुजन समाजवादी पार्टी में गए,अभी कांग्रेस से हारे हैं और अब फिर से भाजपा में आने की कोशिश कर रहे हैं। भ्रष्ट और दल बदलू के लिए भाजपा में कोई जगह नहीं। मंत्री दिलावर ने मतदाताओं को चेताया, निर्दलीय जीतने के बाद पैसा लेकर बिकते हैं इसलिए निर्दलीयों को वोट देकर अपना वोट खराब ना करें । गुंजल और राजोरा को रामगंज मंडी की जनता ने बुरी तरह हराया। दोबारा फिर चुनाव लड़ेंगे तो रामगंज मंडी की जनता पिछली बार से अधिक वोटो से हराएगी। श्री दिलावर ने आरोप लगाया कि भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए पार्षद बच्चन सिंह ने चुनाव जीतने के बाद भाजपा के चेयरमैन उमीदवार को वोट देने के बदले 10 लाख रुपये की मांग की थी। मंत्री मदन दिलावर द्वार यू सीधे अपने ऊपर हमला करने से प्रहलाद गुंजल बौखला गए। और रामगंजमंडी में अपनी हार होती देख घबरा रहे है।
Sangod, Kota | Sep 8, 2026
कोटा के सुकेत में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रचार के दौरान आपने सामने हुए कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता भाजपा समर्थकों का सुकेत में चल रही भाजपा की सभा में पूर्व विधायक प्रह्लाद गुंजल पर हंगामे की कोशिश का आरोप, गुंजल समर्थकों के साथ पहुंचे। भाजपा के मुताबिक, सभा स्थल पर नारेबाजी के बाद दोबारा सभा में पहुंचने का प्रयास किया गया। कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ने पर मामला शांत हुआ। मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि रामगंजमंडी की जनता दलबदलुओं को अच्छी तरह पहचानती है और सुकेत में भाजपा का बोर्ड बनना तय है। वहीं भाजपा नगर पालिका प्रभारी प्रहलाद पंवार ने कांग्रेस पर बाहरी लोगों को लाकर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया
Sangod, Kota | Sep 7, 2026
कोटा ग्रामीण में नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर जिला कोटा ग्रामीण पुलिस का फ्लैग मार्च थाना इटावा एवं सुल्तानपुर क्षेत्र में वृत्ताधिकारी वृत्त इटावा व थाना अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल ने किया पैदल मार्च जिला कोटा ग्रामीण में आगामी नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जिला कोटा ग्रामीण श्री सुजीत शंकर के निर्देशन में पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में थाना इटावा एवं थाना सुल्तानपुर क्षेत्र में संबंधित वृत्ताधिकारी एवं थाना अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस जाप्ते के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च कर आमजन को शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण का संदेश दिया। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि नगर निकाय चुनाव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देकर उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। जिला कोटा ग्रामीण पुलिस द्वारा चुनाव के दौरान असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला कोटा ग्रामीण पुलिस — सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण चुनाव हमारी प्राथमिकता।
Sangod, Kota | Sep 7, 2026
कोटा में नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस व निर्दलीय प्रत्याशियों का प्रचार चरम पर है। एक-एक वोट की अहमियत समझते हुए प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने व मतदाताओं की नजरों में आने के लिए हर संभव जुगत कर रहे है। कोई बुलडोजर पर खड़े होकर डांस कर रहे है तो काेई ठेला लेकर सब्जी बैच रहे है। कोई बर्तन मांझती महिलाओं का हाथ बंटा रहे है तो कोई ज्यूस की दुकान पर ज्यूस निकाल रहे है।
Sangod, Kota | Sep 7, 2026
कोटा के रानपुर पुलिस ने अवैध हथियार समेत एक आरोपी को किया गिरफ्तार आरोपी इदरीश खान के कब्जे से अवैध देशी पिस्टल बरामद झालावाड निवासी है आरोपी इदरीश खान अनंतपुरा इलाके में एक फ्लैट में निवास करता है,आरोपी के खिलाफ 3 /25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है, आरोपी के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज है,फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है
Sangod, Kota | Sep 7, 2026
नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम कल्याण मीणा ने थाना सांगोद क्षेत्र में स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण कोटा ग्रामीण पुलिस द्वारा नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत शंकर, कोटा ग्रामीण एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राम कल्याण मीणा द्वारा थाना सांगोद क्षेत्र में स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया व चेक किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों द्वारा मौके पर मौजूद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। पुलिस अधिकारियों ने निर्देशित किया कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए तथा निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाए। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। कोटा ग्रामीण पुलिस द्वारा नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
Sangod, Kota | Sep 7, 2026
कोटा में नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस व निर्दलीय प्रत्याशियों का प्रचार चरम पर है। एक-एक वोट की अहमियत समझते हुए प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने व मतदाताओं की नजरों में आने के लिए हर संभव जुगत कर रहे है। कोई बुलडोजर पर खड़े होकर डांस कर रहे है तो काेई ठेला लेकर सब्जी बैच रहे है। कोई बर्तन मांझती महिलाओं का हाथ बंटा रहे है तो कोई ज्यूस की दुकान पर ज्यूस निकाल रहे है।
Sangod, Kota | Sep 7, 2026