शिक्षा मंत्री दिलावर बोले, भाजपा का बोर्ड बनते देख बौखलाए गुंजल, सुकेत में सभा में हंगामा करने का किया प्रयास
दलबदलुओं को अच्छी तरह पहचानती है रामगंजमंडी की जनता-मंत्री मदन दिलावर
*सुकेत की जनता को डराने के लिए दादाओं को बुला रही कांग्रेस-प्रभारी प्रहलाद पंवार*
कोटा । शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर द्वारा प्रचार की कमान संभालने और रामगंज मंडी नगर पालिका और सुकेत नगर पालिका क्षेत्र में घर-घर जनसंपर्क करने से भाजपा के पक्ष में बनी लहर से कांग्रेस के नेता प्रहलाद गुंजल बौखला गए। आज यहां सुकेत नगर पालिका के वार्ड नंबर 19 में श्रीमती हंसा गुप्ता के समर्थन में जनसंपर्क करने के दौरान प्रहलाद गुंजन ने भाजपा कार्यकर्ताओं की सभा में घुसने और हंगामा करने का प्रयास किया हालांकि भाजपा समर्थकों की संख्या अधिक होने से गुंजल चुपचाप वापस लौट गए ।
हुआ यूं कि मंत्री मदन दिलावर आज सुबह से सुकेत नगर पालिका क्षेत्र के वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क कर रहे थे। चुनाव प्रचार समाप्त होने से पूर्व वार्ड नंबर 21 में श्रीमती हंसा गुप्ता के पक्ष में चुनावी सभा करने के दौरान प्रहलाद गुंजल अपने समर्थकों के साथ अचानक वहां पहुंचे और सभा स्थल के करीब पहुंच कर नारेबाजी करते हुए निकले । सभा में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी जवाबी नारेबाजी की। परंतु गुंजल के चले जाने से मामला शांत हो गया और भाजपा की सभा शुरू हुई। लगभग 5 मिनट बाद गुंजल अपने समर्थकों के साथ वापस सभा की और लौट आए और सभा के बीच में घुसने की कोशिश की। उनकी इस हरकत से भाजपा कार्यकर्ता उतेजित हो गए और जबरजस्त नारेबाजी करने लगे। सभा में भाजपा समर्थकों की संख्या अधिक होने और अपने कांग्रेस समर्थकों को कमजोर पड़ता देख गुंजल थोड़ी देर के टकराव के बाद वहां से निकल गए। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने समझा बुझाकर कार्यकर्ताओं को शांत किया और सभा पुनः शुरू हुई।
मंत्री दिलावर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए फिर दोहराया कि अभी यह नारेबाजी करते आए थे। जैसे तो लड़ना चाहते हो पर चले गए। रामगंजमंडी की जनता ऐसे दलबदलुओं को अच्छी तरह पहचानती है। इसलिए इनको भाव नहीं देती। सुकेत में भाजपा का बोर्ड बन रहा है कोई ताकत बीजेपी का चेयरमैन बनने से नहीं रोक सकती।
श्री दिलावर से पूर्व नगर पालिका प्रभारी प्रहलाद पंवार ने संबोधित करते हुए गुंजल पर करारा प्रहार किया। पंवार ने कहा कि सुकेत में जमीनों पर कब्जा करने वाले, गुंडागर्दी करने वाले और गरीबों पर दबंगई करने वालों की क्या कमी थी जो कांग्रेस के लोग कोटा से भी दादा को बुला रहे हैं। श्री पवार ने सीधा आरोप लगाया के रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र के बोरावास से लेकर राणपुर कोटा तक गुंजल खुद ने और उनके परिवार जनों ने जमीनों पर कब्जा कर 10 -10 फीट जमीन की 10 - 10 बार कीमत वसूली है। पंवार ने कहा कि गलती से भी कांग्रेस को वोट दे दिया दिया तो सुकेत की जनता का ये कांग्रेस वाले क्या हाल कर देंगे ये सोच लो। इसका नमूना आप लोगो ने अभी देखा है। पंवार एक एक वोट चुन चुन कर भाजपा को देने की अपील की ।
गौरतलब है कि कल रविवार को रामगंजमंडी नगर में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने पूरे दिन सुबह से लेकर देर रात तक प्रत्येक वार्ड में भाजपा प्रत्याशी के साथ घर घर जाकर तूफानी जनसंपर्क किया और भाजपा को जितने की अपील की।
मंत्री श्री दिलावर के घर घर जनसंपर्क से नगर में भाजपा के पक्ष में जबरजस्त माहौल बना ।
वही दिलावर ने वार्ड नंबर 39 में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती दीपिका मालवीय के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि दल बदलू और बिकाऊ पर भरोसा मत करना। बहुजन समाजवादी पार्टी में गए,अभी कांग्रेस से हारे हैं और अब फिर से भाजपा में आने की कोशिश कर रहे हैं। भ्रष्ट और दल बदलू के लिए भाजपा में कोई जगह नहीं।
मंत्री दिलावर ने मतदाताओं को चेताया, निर्दलीय जीतने के बाद पैसा लेकर बिकते हैं इसलिए निर्दलीयों को वोट देकर अपना वोट खराब ना करें ।
गुंजल और राजोरा को रामगंज मंडी की जनता ने बुरी तरह हराया। दोबारा फिर चुनाव लड़ेंगे तो रामगंज मंडी की जनता पिछली बार से अधिक वोटो से हराएगी। श्री दिलावर ने आरोप लगाया कि भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए पार्षद बच्चन सिंह ने चुनाव जीतने के बाद भाजपा के चेयरमैन उमीदवार को वोट देने के बदले 10 लाख रुपये की मांग की थी।
मंत्री मदन दिलावर द्वार यू सीधे अपने ऊपर हमला करने से प्रहलाद गुंजल बौखला गए। और रामगंजमंडी में अपनी हार होती देख घबरा रहे है।
Sangod, Kota | Sep 8, 2026