कोटा में नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस व निर्दलीय प्रत्याशियों का प्रचार चरम पर है।
एक-एक वोट की अहमियत समझते हुए प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने व मतदाताओं की नजरों में आने के लिए हर संभव जुगत कर रहे है। कोई बुलडोजर पर खड़े होकर डांस कर रहे है तो काेई ठेला लेकर सब्जी बैच रहे है। कोई बर्तन मांझती महिलाओं का हाथ बंटा रहे है तो कोई ज्यूस की दुकान पर ज्यूस निकाल रहे है।