भिनगा: जनता दर्शन में पुलिस उपाधीक्षक ने सुनी लोगों की समस्याएँ, शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
पुलिस उपाधीक्षक जनसुनवाई संदीप वर्मा ने जनता दर्शन में आए हुए फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को सुना जनसुनवाई के दौरान कुल 07 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें 01 भूमि विवाद 03 पारिवारिक विवाद व 03 अन्य विवाद से संबंधित थे। प्राप्त शिकायतों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु संबंधित को आदेशित किया गया।