भिनगा: जिलाधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन नगरीय योजना के तहत बने एमआरएफ सेंटर भिनगा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय के तहत नगर पालिका भिनगा में बने मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एम0आर0एफ0) सेंटर का जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान वहां पर लगे मशीनरी उपकरण आदि की भी जानकारी ली तथा व्यवस्थापूर्ण ढंग से संचालन हेतु सम्बन्धित को निर्देशित भी किया। निर्देश दिया कि एम0आर0एफ0 सेन्टर पर मशीनरी/उपकरण की बेहतर ढंग से देखभाल की जाय।