भिनगा: चैत्र रामनवमी पर 62वीं वाहिनी मुख्यालय भिनगा में एसएसबी कमाडेंट संग जवानों ने मंदिर मे की विधि विधान से पूजा अर्चना
SSB कमान्डेंट समेत वाहिनी के अन्य अधिकारियों और जवानो ने एक साथ वाहिनी मुख्यालय भिनगा के मन्दिर प्रांगण में माता दुर्गा की विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ हवन कर प्रसाद ग्रहण किया।इस मौके पर कमान्डेंट ने बताया की रामनवमी का पर्व भगवान श्री रामजी के जन्म दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस दिन माँ सिद्धदात्री की पूजा और श्री रामजी की पूजा की जाती है।