भिनगा: केवलपुर में अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में लगी भीषण आग,50 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख
भिनगा कोतवाली क्षेत्र के केवलपुर में बुधवार को अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। आगजनी की घटना में लगभग आधा दर्जन से अधिक किसानों की 50 बीघा से अधिक खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। दमकल विभाग की टीम और ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू। गेंहू की फसल जल जाने से किसानों का हुआ नुकसान।