भिनगा: जिला अस्पताल भिनगा के पास अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलटा, घटना में 3 लोग हुए घायल
भिनगा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जिला अस्पताल भिनगा के पास मंगलवार को अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा सड़क किनारे पलटा। हादसे में ई-रिक्शा में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल भिनगा में भर्ती कराया। डॉक्टरों के द्वारा घायलों का इलाज़ किया जा रहा है।