भिनगा: लालपुर अयोध्या मोड़ के पास से हत्या के 02 आरोपी गिरफ्तार, बीते दिन महिला की हत्या कर खेत में फेंक दिया था शव
श्रावस्ती जनपद के भिनगा कोतवाली क्षेत्र में बीते दिन एक महिला का शव खेत में पाया गया था, वहीं मृतिका के भाई की तहरीर और पुलिस की जांच में महिला के पति और उसके दोस्त के द्वारा हत्या कर शव को खेत में फेंकने की बात सामने आई थी। दोनों आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही थी आखिरकार 24 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी पति संग दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।