सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने पर पुलिस की कार्रवाई, एक बाल अपचारी अभिरक्षा में; 315 बोर की लाइसेंसी बंदूक ज़ब्त, शस्त्र लाइसेंस की निलंबित की कार्यवाही शुरू,खबर का असर
मुरैना:
मुरैना पुलिस अधीक्षक धर्मराज (भापुसे) द्वारा सोशल मीडिया पर हथियार लहराने और हर्ष फायरिंग संबंधी फोटो/वीडियो पोस्ट करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। विवेक तोमर के द्वारा बुधवार को बताया गया के सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच की गई, जिसमें एक व्यक्ति हर्ष फायर करते हुए दिखाई दे रहा था। पुलिस ने उक्त बाल अपचारी की शिनाख्त कर उसे पुलिस अभिरक्षा में ले लिया है और उसके कब्जे से एक 315 बोर की लाइसेंसी बंदूक ज़ब्त की गई है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ जिसमें एक व्यक्ति हर्ष फायर करते हुए दिखाई दे रहा था। वायरल वीडियो की तसदीक करने पर ज्ञात हुआ कि वीडियो थाना माताबसैया क्षेत्रांतर्गत ग्राम �
Morena, Morena | Nov 4, 2026