#ब्रेकिंग #न्यूज | मुरैना में अवैध हथियारों पर पुलिस का एक्शन!
🔴 **जौरा पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को दबोचा, 315 बोर का देशी कट्टा और जिंदा राउंड बरामद!**
मुरैना जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान जारी है। इसी क्रम में जौरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध देशी कट्टा और एक जिंदा राउंड बरामद किया गया है। जब्त हथियार की अनुमानित कीमत करीब 5 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर 3 नवंबर को कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा गया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत अपराध क्रमांक 524/26 दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल दाखिल कराया गया।
⚠️ **लेकिन यहां सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर ये अवैध हथियार आते कहां से हैं?**
🔍 पुलिस की कार्रवाई में एक-एक आरोपी तो पकड़ा जा रहा है, लेकिन अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले असली नेटवर्क और इन्हें बनाने वाली फैक्ट्रियों तक पुलिस कब पहुंचेगी?
#मुरैना जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध हथियार निर्माण और सप्लाई की गतिविधियों को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में केवल हथियार लेकर घूमने वाले व्यक्तियों की गिरफ्तारी पर्याप्त नहीं है। पुलिस को गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर हथियारों के स्रोत, सप्लायर और निर्माण करने वालों तक पहुंचना चाहिए।
अब जरूरत है जड़ पर प्रहार करने की!**
अगर जिले में अवैध हथियारों की फैक्ट्रियां या सप्लाई नेटवर्क संचालित हैं, तो उनकी पहंचान कर उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस के मुखबिर तंत्र और खुफिया निगरानी को भी और मजबूत करने की आवश्यकता है, ताकि अवैध हथियारों का कारोबार जड़ से खत्म हो सके।
👮 **सवाल मुरैना पुलिस से है—**
आखिर कब पकड़े जाएंगे अवैध हथियार बनाने वाले और इनकी सप्लाई करने वाले असली चेहरे?
**आरोपी पकड़ना कार्रवाई है, लेकिन अवैध हथियारों के पूरे नेटवर्क को खत्म करना असली सफलता होगी!**
📍 मुरैना | जौरा | मध्यप्रदेश
#MorenaPolice #JouraPolice #IllegalWeapons #BreakingNews #मुरैना_पुलिस #अवैध_हथियार #मुरैना #मध्यप्रदेश #MorenaIluminada Morena Breaking
Morena, Morena | Nov 4, 2026