नगर निगम मुरैना में भ्रष्टाचार और अनदेखी के खिलाफ उग्र आंदोलन की तैयारी: पूर्व पार्षद दिलीप सिंह राठौर ने माधोपुरा की पुलिया के पास निजी गार्डन में की प्रेस वार्ता,निगम के खिलाफ खोला मोर्चा
मुरैना:
नगर निगम मुरैना की जनहित योजनाओं और विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं व भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों पर सालभर से कोई कार्रवाई न होने पर पूर्व पार्षद दिलीप सिंह राठौर ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने माधोपुरकी पुलिया के पास निजी गार्डन में प्रेस वार्ता का आयोजन कर जिला व निगम प्रशासन की हठधर्मिता पर गंभीर सवाल उठाए।
दिलीप सिंह राठौर ने बुधवार को बताया कि वे पिछले एक साल से कलेक्टर, एसडीएम, निगम आयुक्त, महापौर और ग्वालियर संभाग के उपायुक्त को लगातार दर्जनों शिकायतें और साक्ष्य सौंप चुके हैं। यही नहीं, मुख्यमंत्री के नाम भी ज्ञापन दिया गया, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।सड़क, नाले-नालियों के निर्माण
Morena, Morena | Nov 4, 2026