संदिग्ध हालत में मिला बैटरी चोरी हुआ ई-रिक्शा, पुलिस ने थाने में रखवाया, मालिक की तलाश जारी
मुरैना। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सबजीत का पुरा में बुधवार को एक ई-रिक्शा संदिग्ध अवस्था में खड़ा मिला। स्थानीय ग्रामीणों की नजर ई-रिक्शा पर पड़ने के बाद इसकी सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ई-रिक्शा को अपने कब्जे में लेकर सिविल लाइन थाने में रखवा दिया।
बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा में से बैटरियां चोरी हो चुकी हैं। पुलिस द्वारा ई-रिक्शा की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल की गई हैं, ताकि उसके वास्तविक मालिक की पहचान हो सके।
ग्रामीणों ने बुधवार दोपहर बताया कि ई-रिक्शा को पुलिस थाने में रखवा दिया गया है। पुलिस ने अपील की है कि जिस किसी व्यक्ति का यह ई-रिक्शा हो, वह आवश्यक दस्तावेजों के साथ सिविल लाइन थाने पहुंचकर संपर्क कर सकता है।
Morena, Morena | Nov 4, 2026