आधार TVS मुरैना पर लॉन्च हुई नई TVS Radeon
मुरैना/ एम.एस. रोड स्थित आधार TVS शोरूम पर आज मुरैना की महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी जी द्वारा नई TVS Radeon मोटरसाइकिल का भव्य शुभारंभ किया गया।
नई TVS Radeon में 109.7 CC का दमदार DuraLife इंजन, बेहतरीन फ्यूल एफिशिएंसी, Glide Through Technology (GTT), फुल LED हेडलैंप, डिजिटल डिस्प्ले, आरामदायक लंबी सीट, अलॉय व्हील्स एवं आधुनिक ब्रेकिंग तकनीक जैसे कई आकर्षक फीचर्स दिए गए हैं।
इस अवसर पर आधार TVS के संचालक श्री दिलीप शर्मा ने बताया कि नई TVS Radeon आम आदमी की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई एक बेहद किफायती, आरामदायक एवं भरोसेमंद मोटरसाइकिल है। इसकी उत्कृष्ट फ्यूल एफिशिएंसी एवं दमदार 109.7 CC इंजन इसे बाजार में उपलब्ध अन्य 97–100 CC श्रेणी की मोटरसाइकिलों के मुकाबले एक आकर्षक एवं किफायती विकल्प बनाते हैं।
उन्होंने बताया कि यह मोटरसाइकिल दैनिक आवागमन, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ पारिवारिक उपयोग के लिए भी बेहद उपयुक्त है।
लॉन्चिंग समारोह में ग्राहक�
Morena, Morena | Nov 4, 2026