गुना: केदारनाथ धाम से महूनाथ महादेव मंदिर तक 22वीं विशाल कावड़ यात्रा निकाली गई, सैकड़ों लोग शामिल हुए
गुना जिले के केदारनाथ धाम से लगातार 22वें वर्ष में श्रावण महीने के चौथे सोमवार 4 अगस्त को विशाल कावड़ यात्रा महूनाथ महादेव मंदिर ग्राम तिलवाड़ा तक निकाली गई। यात्रा संयोजक धर्म स्वरूप भार्गव ने बताया, दो दर्जन गांव से होकर निकली विशाल कावड़ यात्रा का लोगों ने स्वागत किया। महूनाथ महादेव मंदिर पर जल अभिषेक कर भजन ओर विशाल भंडारा हुआ। सैकड़ो लोग शामिल हुए।