गुना: जगनपुर में पीएम आवास मल्टी में छतो गिर रहा पानी, दीवारों में सीलन, चोरों का भी डर लोगों ने बताईं समस्याएं #jansamasya
गुना में नगर पालिका प्रशासन द्वारा जगनपुर पर बनाई गई पीएम आवास मल्टी में रहने वाले लोग समस्याओं को लेकर लोग परेशान है। 4 अगस्त को लोगों ने कहा, बारिश में छतो से पानी टपक रहा है। दीवारों में सीलन आ गई। मटेरियल हाथों से खुरचने पर निकल रहा है। चोरों का भी डर है। बीते दिनों लोगों कि बाइक के चोरी हो गई। नगर पालिका से मरम्मत करने और सुरक्षा की मांग की है।