गुना: म्याना: सदर बाजार के प्राचीन शिव मंदिर से श्रवण माह के चौथे सोमवार को निकली भव्य पालकी यात्रा, उमड़ी भीड़
गुना जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत म्याना के सदर बाजार प्राचीन शिव मंदिर से 4 अगस्त को विशाल और भव्य भगवान शिव की पालकी यात्रा नगर में निकाली गई। भगवान भोलेनाथ ने चंद्रमोलेश्वर रूप में पालकी यात्रा में लोगों को दर्शन दिए। 35 ढोल ताशे की गर्जना के साथ भजनों पर श्रद्धालु नाचते नजर आए। बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। लोगों ने भोलेनाथ का पूजन कर आशीर्वाद लिया।