गुना: गुना बाईपास पर यातायात पुलिस ने ट्रक चालकों को यातायात नियमों के बारे में किया जागरूक
गुना एसपी अंकित सोनी के निर्देशन में 3 अगस्त को यातायात पुलिस ने ट्रक चालकों को गुना बाईपास पर ट्रांसपोर्ट कंपनी परिसर में जागरूक किया। यातायात थाना प्रभारी ने कहा, ट्रक डंपर कंटेनर हाईवा चालकों क्लीनरों और संचालकों को यातायात नियम, राहवीर योजना, कैशलेस उपचार योजना की जानकारी दी। लापरवाही बड़ी सड़क दुर्घटना का कारण बनती है। चालकों को यातायात नियम बताए गए।