गुना: श्रीराम कॉलोनी: दुकान में बाढ़ का पानी भरने से दुकानदार ने आटा, चावल, पोहा, व दाल गायों को दिया
गुना में बाढ़ बारिश ने लोगो का भारी नुकसान किया है। 29 जुलाई को श्रीराम कॉलोनी में किराना व्यापारी संजय तोमर की दुकान में बाढ़ का पानी भर गया। 3 अगस्त को गौ सेवकों ने बताया, दुकानदार ने तीन कुंटल आटा, 2 कुंटल चावल, 3 कुंटल तुवर दाल, 3 कुंटल पोहा, 100 पैकेट नमकीन गायों को भेंट किया। जिसे नानाखेड़ी मंडी और गौशाला में गो सेवको ने गायो को खिलाया गया।