गुना: नेशनल हाईवे 46 के पाटई गांव में अज्ञात वाहन ने गायों को मारी टक्कर, एक गाय गंभीर घायल, आरक्षक ने किया उपचार
गुना में नेशनल हाईवे 46 पर म्याना थाना के पाटई गांव पर अज्ञात वाहन ने सड़क पर गायों को टक्कर मार दी। 3 अगस्त रात को गौ सेवक राम सिंह रजक, मोनू ओझा, अजय पंथ, सौरभ शर्मा ने बताया, उमरी पुलिस चौकी में सूचना पर आरक्षक रामकुमार रघुवंशी ने मौके पर पहुंचे। एक गंभीर घायल गाय का आरक्षक ने उपचार किया। गौ सेवकों की मदद से गौशाला ले जाया गया। जहा नियमित उपचार होगा।