रिविलगंज: सिंगही दौड़ प्रतियोगिता में वाराणसी-गाजीपुर के खिलाड़ियों का दबदबा
डोरीगंज के सिंगही गांव में महर्षि सदगुरु सदाफलदेव दौड़ प्रतियोगिता में बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। गाजीपुर की नंदनी कुमारी और वाराणसी के मनीष कुमार यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया। पुरस्कार में नकद राशि और ट्रॉफी दी गई।