गिरिडीह: उपायुक्त रामनिवास यादव ने डीसी ऑफिस के कार्यालय प्रकोष्ठ में लगाया जनता दरबार
उपायुक्त रामनिवास यादव ने मंगलवार को 2 बजे से डीसी ऑफिस कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार लगाया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से उपायुक्त रामनिवास यादव ने मिलकर उनकी समस्याएं सुनी तथा जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिया।