गिरिडीह: गिरिडीह के नवजीवन नर्सिंग होम में रोटरी क्लब द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन
गिरिडीह के नवजीवन नर्सिंग होम में रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह कपल के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को 3 बजे तक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 46 लोगों ने रक्तदान किया। नवजीवन नर्सिंग होम व अतिबीर फैक्ट्री के कई कर्मियों ने भी रक्तदान किया। इस शिविर में समरथ ने पहली बार रक्तदान किया।