गिरिडीह: झगरी में रुखसाना परवीन की संदिग्ध मौत, शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झगरी में रुखसाना परवीन नामक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मंगलवार को 4 बजे शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया।मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है।जानकारी के अनुसार, रुखसाना की शादी करीब दो वर्ष पूर्व मोहम्मद अफजाल अंसारी से हुई थी।