गिरिडीह: पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया सदर अस्पताल
पारसनाथ रेलवे स्टेशन में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मंगलवार को 2 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। बताया जाता है सुबह पार्किंग परिसर में एक व्यक्ति का अज्ञात शव पड़ा था। इसके बाद गाड़ी चालकों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया।