गिरिडीह: समाहरणालय परिसर से मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान के लिए तीन प्रचार वाहन रवाना
समाहरणालय परिसर से निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को 1 बजे तीन प्रचार वाहनों को विधिवत रूप से रवाना किया गया। उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार और उपविकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने हरी झंडी दिखा कर तीनों वाहनों को रवाना किया।