कोरांव: नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने प्राथमिक विद्यालय प्रथम के कायाकल्प हेतु भूमिपूजन किया, बच्चों को मिलेगी सुविधाएं
नगर पंचायत कोरांव के अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने रविवार शाम करीब 3:30 बजे नगर पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम के कायाकल्प के लिए भूमि पूजन किया। यह कार्य मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत किया जा रहा है। अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय प्रथम के कायाकल्प हेतु शासन की ओर से धनराशि स्वीकृत की गई है।