पडरौना के निवासी राजन जायसवाल को विश्व हिंदू महासंघ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर बुधवार को उनके प्रथम जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं, समर्थकों ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।इस दौरान नगर के जेपी पैलेस में आयोजित स्वागत सम्मान समारोह में उन्होंने कहा कि हिंदू हितों से जुड़े संघर्ष जारी रहेंगे उनके हर सुख-दुःख में मैं हमेशा खड़ा रहा हूं और आगे भी खड़ा रहूंगा। संगठन द्वारा दी गई नई जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। वह सनातन के लोगों की समस्याओं को मजबूती से उठाने तथा संगठन को और मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे उन्होंने इस भव्य स्वागत के लिए अपने समर्थकों कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया। देखें क्या कुछ कहा विश्व हिंदू महासंघ प्रदेश उपाध्यक्ष राजन जायसवाल ने....
#kushinagarnews #YogiAdityanath #विहिम #हिंदूसंगठन Rajan Jaiswal