सवाई माधोपुर की कुंडेरा पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी श्रवण पाठक ने बताया कि शनिवार को ग्राम दोबडा कला में विद्युत लाइन डालने को लेकर दो पक्ष आपस में झगड़ा करते दिखाई दिए। काफी समझने के बाद भी दोनों पक्ष नहीं माने। पुलिस ने शांति भंग के आरोप में दोबडा कला निवासी कालू उर्फ हनीफ और आमीन को गिरफ्तार किया है।