सवाई माधोपुर: महेन्द्र कुमार धाबी एडीआर सवाई माधोपुर ने यश दिव्यांग सेवा संस्थान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
सवाई माधोपुर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार शनिवार को महेन्द्र कुमार धाबी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर ने यश दिव्यांग सेवा संस्थान सवाई माधोपुर का निरीक्षण किया। संस्थान में स्टाफ की स्थिति, आवासित बालकों को दी जाने वाली सहायता, चिकित्सकीय सुविधा, भोजन की व्यवस्था आदि के संबंध में पूछताछ कर जांच की गई।