सवाई माधोपुर: मानटाउन पुलिस ने हम्मीर पुलिया के नीचे कच्ची बस्ती बजरिया से एक आरोपी के कब्जे से 3.64 ग्राम स्मैक की बरामद
एसपी ममता गुप्ता के निर्देशन में लोकसभा चुनाव के मध्यनजर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत मानटाउन थानाधिकारी जगदीश चन्द उप निरीक्षक द्वारा एक मुल्जिम देशराज उर्फ शंभू पुत्र हंसराज मीणा निवासी उलियाणा थाना कुंडेरा को हम्मीर पुलिया के नीचे कच्ची बस्ती बजरिया से गिरफ्तार कर कब्जे से 3.64 ग्राम स्मैक बरामद की गई ।