सवाई माधोपुर के रणथम्भोर रोड स्थित एफसीआई गोदाम के पास BSNL की ओर से संचार मेला लगाया जाएगा। BSNL के TDM अजय कुमार गोयल ने बताया कि मेला सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसमें BSNL के सभी उत्पादों की जानकारी दी जाएगी। मेले में हाई स्पीड इंटरनेट बुक करवाने पर बिना अतिरिक्त चार्ज कनेक्शन दिया जाएगा।