कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हेमराज पुत्र मदारी निवासी विनोबा बस्ती को गोपाल जी मंदिर के पास लटिया नाले से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से दो लीटर अवैध हथकड़ शराब भी जब्त की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।